मेरी कलम से

मैं ही हूँ। पत्रकार। टीवी वाला। अधूरा कवि। क्वार्टर लेखक। दो बटा तीन ब्लागर। कस्बा पर लिख लिख कर घिस दिया हूँ। फेसबुक पर ही लघु प्रेम कथा लिखा। लप्रेक कहते हैं। डर से प्रेरित होकर ड्रेरित काव्य लिखता हूँ। तारीफों और गालियों के पार मेरा जहाँ कहीं और है। सत्यम शिवम् सुंदरम् । झूठों का सरताज डरता है, फँसाने को फंदा फेंकता है। अंग्रेज़ी सीख लो वर्ना कह दो कि आती नहीं है। जंग लगे सपनों को फिर से सपना बनाने आया हूँ इक़बाल मोहब्बत का रहे, घुड़सवार बन कर आया हूँ

Header Ads

Total User :- 13

Latest Updates
Earn Per Month 10,000Rs
Daily Unlimited Self Income & Spin
SUBSCRIBE:

Task 1 :-

Task 2 :-

Task 3 :-

Task 4 :-

Task 5 :-

Task 6 :-

Task 7 :-

Task 8 :-

Task 9 :-

Task 10 :-

Sunday, 5 November 2017

राजस्थान में मेडिकल फीस 3810 रुपये से बढ़कर 55000 सालाना


राजस्थान के मेडिकल कालेजों की फीस बढ़ा दी गई है। नई फीस 2018 से लागू होगी। पहले एक साल की फीस 3810 रुपये लगती थी। अब MBBS के जो नए छात्र आएंगे,उन्हें उन्हें साल का सिर्फ एडमिशन के लिए 32500 देने होंगे। डबल सीट हास्टल फीस 22500 हो गई। बिजली और पानी का का बिल 100 रुपये से बढ़ाकर 6000 कर दिया गया है। यह हॉस्टल फीस के 22,500 में शामिल है। अभी तक छात्र एडमिशन और हॉस्टल सब मिलाकर साल का 3810 रुपये दे रहे थे, अब एक साल का 55,000 देंगे।
राजस्थान में 8 मेडिकल कालेज हैं। छात्रों का कहना है कि नए हास्टल नहीं बन रहे हैं। मांग बहुत ज़्यादा है। वैसे ही अभी तक 2016 बैच के सभी छात्रों को हॉस्टल नहीं मिले हैं। हास्टल का किराया बढ़ा दिया गया ताकि छात्रों के लिए बाहर रहना सस्ता हो जाए। बीकानेर में 2000 रुपये में कमरे मिल जाते हैं। मार्केट से भी हास्टल महंगा कर दिया गया है। कई दशक से कोई नया पीजी हॉस्टल नहीं बना है। यह सब जानकारी मेडिकल कालेज के छात्रों से मिली है। छात्र इंटर्न भत्ता 3500 से बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उसे 7000 करने की बात हुई है। कहीं इसके लिए तो फ़ीस नहीं बढ़ा दी गई! मेडिकल छात्रों ने यह सूचना भेजी है।
मेरे पास इसकी जानकारी नहीं हैै कि कि कमज़ोर तबके के लिए फीस में रियायत के प्रावधान हैं या नहीं। राजस्थान के मेडिकल कालेजों के छात्र इस पर बहस करें कि उनके लिए उचित है या नहीं। सरकारें लगातार शिक्षा का बजट कम कर रही हैं। कालेज की इमारत बाहर से रंग दी जा रही है, एक सेमिनार रूम टीक और एसी युक्त बन जा रहा है। उसी में झांक झांक कर छात्र सुविधा के आगमन का स्वागत किए जा रहे हैं। तो क्या है क्या नहीं है इसकी समझ आप स्थानीय स्तर पर विकसित करें और उसे अभिव्यक्त करें।

No comments:

Post a Comment